Tuesday, February 11, 2014

स्वार्थ के चक्र में...

मंदिरों तक गये मस्जिदों तक गये,
लक्ष्य जाने बिना सूरमा थक गये|

राजवंशी गये पथ नियामक गये,
ताज को छोड़कर धर्म याजक गये|

योग के ढोंग से वक्त के पूर्व ही,
दाँत गल के गिरे बाल सब पक गये|

अर्थ से शक्ति से दूसरों के कभी,
काम आये नहीं बन विधायक गये|

कौन कहता अभी वे अजीवित यहाँ,
शब्द साधक रहे जो कि साधक गये| 

ये 'तुका' विश्व का सत्य है जानिये, 
स्वार्थ के चक्र में प्राण नाहक गये|

Friday, February 7, 2014

जीवन गीत

 इस रंग- विरंगे जीवन में, पतझर है कुछ अवशेष नहीं|
हर ओर विसर्जन हावी है, जिसमें मधु मौसम लेश नहीं||

पग-पग इतिहास रचा जाता, कुछ भी तो हाथ नहीं आता,
अपनी कथनी- करनी पर तो, हर ह्रदय हमेशा पछताता| 
जग में परिवर्तन हो न कभी, यह नैसर्गिक सन्देश नहीं|
हर ओर विसर्जन हावी है, जिसमें मधु मौसम लेश नहीं||

हर बौद्ध विवेक विचारक ने, गुण शील सुनीति प्रचारक ने,
जो अनुभव करके बतलाया, जन-जन को जन उद्धारक ने|
जिसमें संरचना हो सकती, वह शिव सुन्दर परिवेश नहीं|
हर ओर विसर्जन हावी है, जिसमें मधु मौसम लेश नहीं||

सबको बहती युग धारा से, लालच की कलुषित कारा से,
बचना संभव जग बीच कहाँ, सच के सिर रक्खे आरा से? 
सबकी गति एक समान यहाँ, अखिलेश विशेष धनेश नहीं| 
हर ओर विसर्जन हावी है, जिसमें मधु मौसम लेश नहीं||

हर साँस जूझती आहों से, दिखता दुख- दर्द निगाहों से,
जितना बनता जो पाक यहाँ, उतना वह भरा गुनाहों से|
जिस पर आया हो क्लेश न वो, लंकेश नहीं अवधेश नहीं| 
हर ओर विसर्जन हावी है, जिसमें मधु मौसम लेश नहीं||

उतरना पड़ेगा

शिखर से धरा पर उतरना पड़ेगा,
गहन धूल में ही सँवरना पड़ेगा|

सखे! लोकशाही यही कह रही है,
तुम्हें न्याय पथ से गुजरना पड़ेगा|

भले स्वप्न आते रहें आसमानी,
मगर भूमि ऊपर विचरना पड़ेगा|

अगर राजनैतिक प्रभा देखनी तो,
प्रखर धूप बनकर पसरना पड़ेगा|

सुबह की सुखद वायु के हेतु पहले,
विकट आँधियों में गुजरना पड़ेगा| 

जिन्हें रत्न की कामना है उन्हें तो,
'तुका' सिंधु में भी उतरना पड़ेगा|

Thursday, January 30, 2014

हर साँस जूझती आहों से

इस रंग- विरंगे जीवन में, पतझर है कुछ अवशेष नहीं|
हर ओर विसर्जन हावी है, जिसमें मधु मौसम लेश नहीं||

पग-पग इतिहास रचा जाता, पर हाथ नहीं कुछ भी आता,
अपनी कथनी- करनी पर तो, हर ह्रदय हमेशा पछताता| 
जग में परिवर्तन हो न कभी, यह नैसर्गिक आदेश नहीं|
हर ओर विसर्जन हावी है, जिसमें मधु मौसम लेश नहीं||

हर बौद्ध विवेक विचारक ने, गुण शील सुनीति प्रचारक ने,
जो अनुभव करके बतलाया, जन-जन को जन उद्धारक ने|
जिसमें संरचना हो सकती, वह शिव सुन्दर परिवेश नहीं|
हर ओर विसर्जन हावी है, जिसमें मधु मौसम लेश नहीं||

सबको बहती युग धारा से, लालच की कलुषित कारा से,
बचना संभव जग बीच कहाँ, सच के सिर रक्खे आरा से? 
सबकी गति एक समान यहाँ, अखिलेश विशेष धनेश नहीं| 
हर ओर विसर्जन हावी है, जिसमें मधु मौसम लेश नहीं||

हर साँस जूझती आहों से, दिखता दुख- दर्द निगाहों से,
जितना बनता जो पाक यहाँ, उतना वह भरा गुनाहों से|
जिस पर आया हो क्लेश न वो, लंकेश नहीं अवधेश नहीं| 
हर ओर विसर्जन हावी है, जिसमें मधु मौसम लेश नहीं||

Tuesday, January 28, 2014

लोकतंत्र पैगाम

नत मस्तक हो संविधान को, पहले करो सलाम,
यही है लोकतंत्र पैगाम|
यही है लोकतंत्र पैगाम||

कभी न छोड़ो सज्जनता को, तजो सोच से दुर्बलता को,
मिला अजय अधिकार वोट का, गले लगाओ निर्भयता को|
सदाचार के सहयोजन से, रखिये उच्च ललाम|
यही है लोकतंत्र पैगाम|
यही है लोकतंत्र पैगाम|| 

कहें वक्त जो उसको जानो, नहीं बेबजह जिद को ठानो,
बड़ी शक्ति है नैतिकता में, इसे आचरित कर पहचानो|
अलगावों से नहीं मिलेंगे, सरस सुखद परिणाम,
यही है लोकतंत्र पैगाम|
यही है लोकतंत्र पैगाम|| 

समझ बढ़ाओ प्रिय! इन्सानी, अब छोड़ो- छोड़ो शैतानी,
फिर अतीत के राग न छेड़ो, नहीं सफल होते अभिमानी|
बहुत हो चुका और न करिये, अपने को बदनाम,
यही है लोकतंत्र पैगाम|
यही है लोकतंत्र पैगाम|| 

जो कर सकते वही बोलिये, बंद न रखिये नैन खोलिये,
सर्जनात्मक सोच बना के, प्राणवायु- सा सदा डोलिये|
युवां देश के कर सकते हैं, भारत को अभिराम, 
यही है लोकतंत्र पैगाम|
यही है लोकतंत्र पैगाम||

Sunday, January 19, 2014

आज देश के मुख्यासन को, छीन रहा शैतान,
कहाँ हैं प्राणवान इन्सान?
कहाँ हैं प्राणवान इन्सान?

पूँजीवादी साथ खड़े हैं, धर्मों के पसरे झगड़े हैं,
सत्ता लोभी सौदायी ने, बाँटे आकर्षक टुकड़े हैं|
क्रूरों की सेवा में उतरे, बड़े- बड़े विद्वान, 
कहाँ हैं प्राणवान इन्सान?
कहाँ हैं प्राणवान इन्सान?

बूढ़े भूतकाल को गाते, युवा भविष्य हेतु घबराते,
वर्तमान की आपाधापी, देख प्रौढ़ आँसू छलकाते|
परख तमाशा रहे विवेकी, ज्ञानवान गुणवान,
कहाँ हैं प्राणवान इन्सान?
कहाँ हैं प्राणवान इन्सान? 

न्याय- नीतियों के रखवाले, अपने मुँह पर ताले डाले,
शिव सुन्दर सच उद्घोषों के, पड़े यहाँ पर अब हैं लाले|
खींचतान में उलझ गया है, अपना राष्ट्र विधान,
कहाँ हैं प्राणवान इन्सान?
कहाँ हैं प्राणवान इन्सान?

Saturday, January 18, 2014

दरिंदे हठधर्मी शैतान||

धूमिल करना चाह रहे हैं, संविधान की शान,
दरिंदे हठधर्मी शैतान|
दरिंदे हठधर्मी शैतान||

रंग-विरंगे झंडे लेके, जीवन मूल्य उतारे फेके,
संवेदन शून्यों के आगे, लोलुपता ने मत्थे टेके|
चाह रहे वे सत्ता जिनको, रंच नहीं है ज्ञान,
दरिंदे हठधर्मी शैतान|
दरिंदे हठधर्मी शैतान||

चौराहों के ठेकेदारी, बढ़ा रही है मारामारी,
सारी जनसंपत्ति देखिये, लगे बेचने भ्रष्टाचारी|
क्रूर दलाल तुले करने को, भारत को वीरान,
दरिंदे हठधर्मी शैतान|
दरिंदे हठधर्मी शैतान||

स्वार्थसिद्धि का गूँजे नारा, सत्य हो रहा है बेचारा,
स्नेह सहारा छीना हमारा, आज गुजारा कहाँ तुम्हारा?
गुंडों के आगे हैं बौने, ज्ञानवान गुणवान,
दरिंदे हठधर्मी शैतान|
दरिंदे हठधर्मी शैतान||
धूमिल करना चाह रहे हैं, संविधान की शान,
दरिंदे हठधर्मी शैतान|
दरिंदे हठधर्मी शैतान||
रंग-विरंगे झंडे लेके, जीवन मूल्य उतारे फेके,
संवेदन शून्यों के आगे, लोलुपता ने मत्थे टेके|
चाह रहे वे सत्ता जिनको, नहीं रंच भर ज्ञान,
दरिंदे हठधर्मी शैतान|
दरिंदे हठधर्मी शैतान||
चौराहों की ठेकेदारी, बढ़ा रही है मारामारी,
सारी जनसंपत्ति देखिये, लगी बेचने भ्रष्टाचारी|
क्रूर दलाल तुले करने को, प्रिय भारत वीरान,
दरिंदे हठधर्मी शैतान|
दरिंदे हठधर्मी शैतान||
स्वार्थसिद्धि का गूँजे नारा, सत्य हो रहा है बेचारा,
स्नेह सहारा छिना हमारा, आज गुजारा कहाँ तुम्हारा|
गुंडों के आगे बोने है, ज्ञानवान गुणवान, 
दरिंदे हठधर्मी शैतान|
दरिंदे हठधर्मी शैतान||53