मान
लिया वे शहंशाह हैं, वर्तमान
के बादशाह हैं|
लेकिन अनयशक्ति के पग में, जनता नहीं शीश धर देगी||

भूख-प्यास
हत्यारी झेली, प्राण
दिये हैं होली खेली|
तब जाकर आज़ादी पायी, बलिदानों की गूढ़ पहेली||
गाँव गरीब किसान कमेरे, चुप न रहेंगे चुप न रहेंगे,
सत्य कहेंगे सत्य कहेंगे, मान लिया वे .....

सम्विधान
के हम रखवाले, खोलेंगे
नफ़रत के ताले|
उनसे भी तो मुक्ति मिलेगी, जो अंग्रेज खड़े हैं काले||
जमाखोर ठग शैतानों से, लड़ते आये और लड़ेंगे,
सत्य कहेंगे सत्य कहेंगे, मान लिया वे....

सूर्य
तिमिर से कब डरता है, पवन
परार्थ चला करता है|
जीवन जल से भरा रहे जो, वह सबकी पिपास हरता है||
अत्याचारी, भ्रष्टाचारी, बदलेंगे निश्चय बदलेंगे-|
सत्य कहेंगे सत्य कहेंगे, मान लिया वे ...99

No comments:
Post a Comment