तिरंगा विरोधी तिरंगा उठाये,
मिलेंगे नहीं वोट गंगा उठाये|
मिलेंगे नहीं वोट गंगा उठाये|
सुना हो गया कैद कानून ऐसा-
सरेआम कन्या लफंगा उठाये|
सरेआम कन्या लफंगा उठाये|
दुखी नैन का नीर बस पूछता ये-
उठा क्यों नहीं क्रूर दंगा उठाये?
उठा क्यों नहीं क्रूर दंगा उठाये?
नहीं रंच भी तो छिपाये छिपेगा,
अगर देश का कोष नंगा उठाये|
अगर देश का कोष नंगा उठाये|
तुका देश होगा तभी विश्व ऊँचा,
ध्वजा राष्ट्र जो चित्त चंगा उठाये|
ध्वजा राष्ट्र जो चित्त चंगा उठाये|
No comments:
Post a Comment