Friday, July 22, 2011

गुणवान कहाँ है ?

जन-मन का सम्मान कहाँ है ?
हँसता हुआ  किसान  कहाँ है ?
जुड़े  हुए  जो  राजनीति  से  ,
उन पर व्याप्त विधान कहाँ है?
पढ़ने  की सुविधा  है लेकिन,
विद्यालय  में  ज्ञान कहाँ है?
विविध  सूचनाओं का ज्ञाता,
कहा गया  विद्वान कहाँ है ?
हिन्दू,  बौद्ध, सिंख , ईसाई,
मुस्लिम, हैं इंसान कहाँ है ?
तुकाराम कुछ सच बतलाओ
रहता अब गुणवान  कहाँ है ?


 



No comments:

Post a Comment