सही है सत्य पथ ऊपर जटिल व्यवधान आयेगा|
मगर दुख से उबरने हेतु सुख संधान आयेगा ||
किसी का नाम लेते ही उन्हें यह याद आ जाता,
जरा -सी देर में कोई बड़ा तूफ़ान आयेगा |
गवाही दे रही यह रौशनी मत इस जगह ठहरें,
यहाँ नफ़रत प्रसारण के लिए शैतान आयेगा |
सदा इस ज़िन्दगी के बोझ को ढोते हुए चलिए,

किसी के कष्ट हरने को नहीं रहमान आयेगा |
सजग श्रम के सहारे से स्वतः जीवन कहानी में,
पुराना जाएगा निश्चय नया सोपान आयेगा |
सभी कहते विचारक हैं प्रामाणिक बात है यह तो,
चला अज्ञान जायेगा अगर विज्ञान आयेगा |
अभी कितना रुलाओ पर 'तुका' को झेलना ही है,
मगर जो कह रहा हूँ आज वह कल ध्यान आयेगा|

No comments:
Post a Comment