शिक्षा ने जीवन -उन्नति के,मार्ग किये आसान|
हटाये बड़े-बड़े व्यवधान||
हटाये बड़े-बड़े व्यवधान|||
मान लिया यह दौर अर्थ का,शासन दिखता है समर्थ का,
लेकिन इन दोनों से उपजा,विज्ञापनी विचार व्यर्थ का ||
विद्द्या बल से हो सकता है,हम सबका का उत्थान|

खुलती है जब आँख ज्ञान की,तब दिखती बांछा विधान की,
नियम -उपनियम समझे जाते,दशा न रहती खींच -तान की|
एक साथ परिचर्चा करते,मिल किसान विद्वान|

लोकतंत्र का शिव विचार है,करना गलती का सुधार है,
वैज्ञानिक विधियों से होता, सड़े -गले का परिष्कार है|
नवशोधों से हरियाली में, बदल गये वीरान|

No comments:
Post a Comment