Saturday, April 1, 2017

श्रेष्ठ आदर्श

आपको प्यार करते रहे प्यार से,
प्यार के गीत प्यारे कहे प्यार से|
एक पल भी नहीं शत्रुता में जिये,
शब्द के वाण लाखों सहे प्यार से|
चेतना शक्ति सन्सार को दे सकूँ,
प्राण पोषक पवन-सा बहे प्यार से|
तर्क प्रज्ञा प्रदायक बने जिंदगी,
ज्ञान की भट्ठियों में दहे प्यार से|
श्रेष्ठ आदर्श जो हो गये विश्व के, 
ख्याल उनके तुका ने तहे प्यार से|

No comments:

Post a Comment