Wednesday, September 7, 2011

लोकशाही यही पूछती

लोग क्या क्या कहे हैं इसे जानिए?
तीर कितने सहे हैं इसे जानिए?
काव्य लिखना बड़ी बात होती नहीं,
क्या सही लिख रहे हैं इसे जानिए?
ध्वंस आँधी चले प्राण पोषक पवन,
साथ किसके बहे हैं इसे जानिए ?
बीत सदियाँ गईं द्वेष की आग में,
शील कितने दहे हैं इसे जानिए ?
लोकशाही यही पूछती है 'तुका '
गेह किसके ढहे हैं इसे जानिए ?

No comments:

Post a Comment