Monday, May 14, 2012


चिड़ियाँ चें-चें,बत्तक कें-कें,तोता टें-टेंकरता है|
हंस कूजता,मोर केंकता, भेंड़ा भें -भें करता है||
भैंस चुकरती,गाय रँभाती,बकरा बों-बों करता है|
कूक भौंकता,गधा रेंकता,भालू भों-भों करता है||
उल्लू घुघुआता रहता है,बकरी बहुधा मिमियाती|
बन्दर बार बार किकियाता,बंदरिया भी किकियाती||
चूहा चूं -चूं, बिल्ली म्याऊँ,साँड़ डकारा करता है|
साँप फुफकता शेर गर्जता,सिंह दहाड़ा करता है||
मुर्गा सुबह बाँग देता है,कौआ काँव -काँव करता|
करे कबूतर गुटुर गुटुरगूं,सूकर किकियारी भरता||
पीउ -पीउ स्वर करे पपीहा, मेढक तो टर्राता है|
रखना ध्यान सलोने बच्चो!,वाघ छली गुर्राता है||
हाथी तो मारे चिंघाड़ा, हँसता ऊंट बलबलाता|
गीदड़ हुआ-हुआ hai  करता,घोड़ा बहुत हिनहिनाता||
झींगुर झनकारें भरता हैं,मक्खी खूब भिनभिनाती|
भँवरों का गुंजार मनोरम,कोयल कूक-कूक गाती|| 
बिना दाम के अधिवक्ता से, मिले न समुचित राय|

No comments:

Post a Comment