Wednesday, August 26, 2020

दौलत की बातें

 

कुछ लोग मुहब्बत के घर में नफ़रत की बातें करते हैं,

कुछ नफ़रत सहके भी हरदम चाहत की बातें करते हैं|

 

इज्जत को लूट रहे जो वे इज्जत की बातें करते हैं,

खलनायक तो व्यवहार हीन आदत की बातें करते हैं|

 

वे नायक हैं व्यावहार हीन उल्फ़त की बातें करते हैं,

जिसकी न इबारत पढ़ सकते उस खत की बातें करते हैं|

 

इस दुनिया का दस्तूर यही थोड़ा-सा अर्थ चढ़ा करके,

ईश्वर से अधिक चाहने को मिन्नत की बातें करते हैं|

 

उन लोगो को सम्मान लाभ जनता से मिलता रहता जो,

नेताओं के घर पर जाने- आने की कसरत की बाते करते हैं|

 

उनके लेखन को मान तुका किस भाँति दिया जा सकता जो,

साहित्यकार हो करके भी दौलत की बातें करते हैं|  

 

No comments:

Post a Comment